Hardoi News: धान की पौध लगाने के लिए पानी भरने को लेकर मारपीट, तीन घायल
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: कासिमपुर। बनियनखेड़ा मजरा घुस्पाहा गांव में धान की पौध लगाने के लिए खेत में नहर से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि श्रीपाल, उसके बेटे अनुज व अनुपम और पत्नी सताना ने चंद्रप्रकाश और उसके भाई उमेश से गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे चंद्रप्रकाश के पिता श्रीराम को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। चंद्रप्रकाश के पैर में फ्रैक्चर मिला है। उमेश का बेहंदर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.