हरदोई, जुलाई 15 -- Hardoi News: हरदोई। थाना टड़ियावां क्षेत्र से जुड़े सोशल मीडिया पर प्रसारित एक मामले में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला धर्मांतरण या पलायन का नहीं, बल्कि खेत की जमीन के विवाद का था। राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में विवाद का निस्तारण करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम अहिरौरी निवासी कल्लू पुत्र सोबरन और यूनिस खां पुत्र हबीब खां के बीच खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवादित भूमि का निस्तारण कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सुलह-समझौता कर लिया, जिससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट है। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए धर्मांतरण और पलायन संबंधी सभी आरोप पूरी तरह असत्य और निराधार पाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने...