हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: हरदोई। भांजी को धमकाकर घर में रखे सोने के आभूषण छज्जे से नीचे फिंकवाकर हड़पने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सोने की चैन, अंगूठी, पेंडल और एक जोड़ी झाले बरामद हुए हैं। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आजाद नगर निवासी ओम शुभम शुक्ला ने दो सितंबर को कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि पिहानी क्षेत्र के पंडरवा किला निवासी आकाश वर्मा ने उनकी भांजी को धमकाकर घर में रखे सोने के आभूषण कपड़े में बंधवाकर छज्जे से नीचे फिंकवा दिए थे। आरोपित आभूषण लेकर चला गया था। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित आकाश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हड़पे गए आभूषण बरामद हुए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, ...