हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। बाजार में इस बार पीतल और स्टील के पारंपरिक बर्तनों की कई नई डिजाइन और आकर्षक वैरायटी उपलब्ध हैं। खास तौर पर अंदर से कलर और बाहर से स्टील की चमक वाले बर्तन ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा पीतल के पूजा बर्तन, दीपक, लोटा, गिलास, थाली और स्टील के डिनर सेट की भी विभिन्न डिजाइनों में मांग है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही नए स्टॉक मंगाकर दुकानें सजा दी हैं। स्टील के बर्तनों में अब पारंपरिक डिजाइन के साथ आकर्षक फिनिश और रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: धनतेरस को लेकर बाजार में उत्साह, व्यापारियों ने मंगवाए नई डिजाइनों के बर्तन अंदर की सतह पर अलग रंग और बाहर स्टील जैसी चमक वाले बर्तन देखने में आकर्षक होने के साथ रोजमर्र...