Hardoi News: धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर सड़क पर उतरी पुलिस
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: टड़ियावां। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर कस्बे में शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क नजर आई। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस की सक्रियता से कस्बे के व्यापारियों और आमजन में सुरक्षा का अहसास देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Auraiya News: त्योहारों से पहले बाजारों और रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पैदल गश्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.