Hardoi News: दौरा पड़ने पर नाले के पानी में डूबी युवती, मौत
हरदोई, जुलाई 4 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवती की नाले में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसे मिर्गी (दौरे) की समस्या भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम फूलबेहटा निवासी सियाराम की 19 वर्षीय पुत्री मालती शुक्रवार शाम घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से अस्पताल गए हुए थे। पुलिस के अनुसार मालती अचानक घर से निकलकर गांव के बाहर पहुंच गई। वहां नाले में भरे पानी के पास उसे दौरा पड़ गया। इससे वह पानी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मालती तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.