Hardoi News: दो हफ्ते से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण
हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: अहिरोरी। बेनीगंज पावर हाउस क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसेन में करीब दो हफ्तों से ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच रात में अंधेरा रहने से ग्रामीणों में जहरीले कीड़ों के काटने का भी डर बना हुआ है। गांव निवासी आकाश वर्मा, कैलाश वर्मा, श्रीराम वर्मा, मनोज द्विवेदी, कमल तिवारी, कमलेश तिवारी और अखिलेश तिवारी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली के अभाव में मोबाइल चार्जिंग, पेयजल व्यवस्था और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उमस और गर्मी से भी लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.