हरदोई, जुलाई 19 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकाहा गांव में रविवार सुबह करीब पांच बजे दो सगे भाइयों मनीष गुप्ता और सोहन गुप्ता की किराना दुकानों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक राशन, खाद्य सामग्री, तेल, मसाले, दैनिक उपयोग का सामान तथा दोनों दुकानों में रखे तीन-तीन डीप फ्रीजर पूरी तरह जल चुके थे। यह भी पढ़ें- Amroha News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग दुकानदार सोहन गुप्ता ने बताया कि घटना में करीब 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक...