Hardoi News: दो माह में ही उखड़ने लगी 1500 मीटर सड़क
हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। मंडी परिषद हरदोई की ओर से रूपापुर से सेमरझाला तक करीब 1500 मीटर सड़क का निर्माण कराए जाने के महज दो माह बाद ही जगह-जगह सड़क उखड़ने और फटने लगी है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। सेमरझाला गांव में इंटरलॉकिंग भी उखड़ने लगी है, जबकि नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। गांव के ध्रुव, गोधन, अंकित और अजय आदि ने मंडी परिषद हरदोई और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि दो माह पहले बनी सड़क इतनी जल्दी कैसे खराब हो गई। निर्माण शुरू होने से पहले ही उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार से शिकायत की थी, लेकिन उनकी बात पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.