Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में बिजली मिस्त्री की मौत, दूसरा चालक फरार
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: संडीला। मुरारनगर चौराहे पर रविवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग निकला। मुरारनगर निवासी रविंदर उर्फ राजू देर रात ढाबे से खाना लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। मुरारनगर चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी संडीला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविंदर उर्फ राजू बिजली का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी वीरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.