Hardoi News: दो दोस्तों में झगड़ा, एक को टेम्पो से दूसरे ने फेंका
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: पाली। शराब पीने के बाद दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। चलते टेम्पो से एक ने दूसरे को सड़क पर फेंक दिया। इस दौरान युवक गंभीर घायल हो गया। चालक टेम्पो लेकर फरार हो गया। गांव गुजिदेई निवासी प्रमोद मंगलवार को बाजार करने पाली कस्बा आया था। यहां उसे गांव निवासी बड़े भैया मिल गए। वह टेम्पो चलाते हैं। गांव आने के लिए प्रमोद बड़े भैया के टेम्पो में सवार हो गया। प्रमोद ने बताया कि चलने से पहले दोनों लोगों ने शराब पी। गर्रा पुल के पास किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पाली शाहाबाद मार्ग पर अतर्जी मोड़ के पास बड़े भैया ने चलते टेम्पो से प्रमोद को धक्का देकर फेंक दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे पीएचसी पाली इलाज के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.