Hardoi News: दो दुकानों से दस लाख के जेवर, शराब और नगदी चोरी
हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: अतरौली (हरदोई)। जिले में अतरौली थाना क्षेत्र में ज्वेलरी बाजार का गढ़ कस्बा गंज भरावन में गुरुवार की रात दुकान का शटर तोड़ कर 10 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये चोरों ने पार कर दिए। वहीं पर गंज भरावन में ही देशी शराब ठेके से शटर तोड़कर एक पेटी शराब और 4590 रुपये की नगदी चोरों ने पार कर दी। पीड़ित ज्वेलर्स ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने और चोरों का पता लगाने की मांग की है। गंज भरावन निवासी ज्वेलर्स मिलन रस्तोगी ने तहरीर देते हुए बताया कि गंज बाजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में उनकी ज्वेलरी की दुकान है। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम 7:30 बजे वह अपनी दुकान बन्द करके घर चला गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे उसे जानकारी मिली कि तुम्हारी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। तब उसने घर से दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.