Hardoi News: दो दिन से लापता पल्लेदार का नाले के पास मिला शव, मचा हड़कंप
हरदोई, सितम्बर 24 -- Hardoi News: हरदोई। दो दिन से लापता पल्लेदार कमलेश उर्फ रमेश का शव गुरुवार को नघेटा रोड पर नाले के पास मिला। वह अचेत अवस्था में था। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश मूल रूप से बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव का रहने वाला था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र की मील कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी मां रामश्री के साथ रहता था। बड़े भाई गुड्डू और सूरज भी अपने परिवारों के साथ वहीं किराए पर रहते हैं। भाई गुड्डू ने बताया कि कमलेश जिंदपीर चौराहे पर पल्लेदारी करता था। वह दो दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को नघेटा रोड पर नाले के पास उसके पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.