हरदोई, अगस्त 7 -- Hardoi News: हरदोई। 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बने डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के आवास पिछले दो दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिजली लाइन में आई तकनीकी फॉल्ट के कारण करीब 32 आवासों में अंधेरा है। इससे चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उनके परिवारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। रात में गर्मी के कारण नींद पूरी नहीं हो पा रही है, जिसका असर उनकी ड्यूटी पर भी पड़ने लगा है। चिकित्सालय परिसर में करीब 38 आवास और एक नर्सिंग आवास हैं। इनमें वर्तमान में करीब 32 परिवार रह रहे हैं। दो दिन पहले बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आने के बाद से आपूर्ति ठप है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि आवासों की बिजली लाइन में अक्सर इस तरह की खराबी आती रहती है। कई बार आपसी सहयोग से फॉल्ट ठीक कराकर बिजली...