Hardoi News: दोगुना मुनाफा देने का झांसा, 11.85 लाख रुपये और 220 ग्राम जेवर लेने का आरोप
हरदोई, सितम्बर 16 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने निवेश के नाम पर लाखों रुपये और सोने के जेवर हड़पने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नारायण ज्वेलर्स, प्लाटिंग, कोचिंग सेंटर और बहराइच में गैस पाइपलाइन बिछाने के ठेके में रुपये लगाने पर दोगुना मुनाफा देने का भरोसा दिलाया गया था। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से रकम और जेवर लिए गए, लेकिन निर्धारित समय के बाद न तो मुनाफा दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई।
शिकायत के विवरण शिकायतकर्ता के अनुसार पत्नी के बैंक खाते से 19 जुलाई 2023 को 1.70 लाख, 26 जुलाई को पांच लाख और 20 नवंबर को तीन लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा नौ जनवरी 2024 को मोबाइल यूपीआई के माध्यम से दिग्विजय शुक्ला को 95 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.