हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: पाली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव कछेलिया निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक देहरादून में रहकर मजदूरी करता था, बिल्डिंग से नीचे गिरने पर घायल हुआ था। इलाज के दसवें दिन मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है।

घटना का विवरण कछेलिया निवासी लालाराम का 28 वर्षीय पुत्र गोपाल देहरादून में रहकर लेवरी करता था। लालाराम ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि 14 अगस्त को दिन में 11 बजे के आसपास बिल्डिंग में काम करने के दौरान गोपाल नीचे गिर गया था। जिससे उसके शरीर में काफी चोट आई थी। सूचना पर देहरादून पहुंचे परिजन उसे लेकर घर चले आए। गंभीर हालत को देखते हुए लालाराम ने बेटे को आगरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज और अंतिम क्षण तीन दिन...