हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: टड़ियावा। क्षेत्र में देशी शराब की दुकान पर विवाद के बाद एक युवक के साथ सेल्समैन सहित कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगा है। शिकायती पत्र के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम खदरी मजरा भडायल निवासी सरोज ने बताया कि शनिवार को करीब दो बजे उसके दोस्त पुष्पेंद्र का शराब के ठेके पर किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था। पुष्पेंद्र ने फोन कर उसे मौके पर बुलाया। वहां पहुंचकर पीड़ित ने देशी शराब दुकान के सेल्समैन से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कराने को कहा। आरोप है इसके बाद सेल्समैन ने कुछ अन्य युवकों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक इख़्तियार हुसैन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...