Hardoi News: दूसरी मंजिल पर अधिकारी कार्यालय होने से लोग होंगे परेशान
हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में वाणिज्य प्रबंधन निरीक्षक का कार्यालय दूसरी मंजिल पर बनाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों की शिकायतें सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान से जुड़े इस कार्यालय तक पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में स्टेशन के आधुनिकीकरण के साथ यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्यालयों के आवंटन की जरूरत महसूस की जा रही है। भारतीय रेलवे की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में काम किया जा रहा है। वाणिज्य प्रबंधन निरीक्षक का काम यात्रियों की शिकायतें सुनना, उनकी समस्याओं का समाधान कराना और सुविधाओं से जुड़े मामलों को देखना है। ऐसे में इस कार्यालय तक पहुंचने के लिए यात्रियों को दूसरी मंजिल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.