Hardoi News: दूध के पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लगाया जाम
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। संडीला कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव रोड पर टिकरा दाऊदपुर के पास मंगलवार को दूध के पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद डाला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम होने के बाद संडीला कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव रोड पर टिकरा दाऊदपुर के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मामले में कार्रवाई न होने से नाराज थे और हादसे के जिम्मेदार पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को समझाते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ नियमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.