Hardoi News: दुष्कर्म में फंसाकर उगाही करने वाले गिरोह के आरोपितों की तलाश तेज
हरदोई, नवम्बर 3 -- गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर लोगों से उगाही करने के आरोप में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। बेहटा गोकुल पुलिस आरोपितों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कई दौर की जांच के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के आदेश पर तीन महिलाओं समेत छह नामजद और एक-दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य संभ्रांत लोगों को एससी-एसटी एक्ट, छेड़छाड़, दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलते थे। जो लोग उनकी मांग पूरी नहीं करते थे, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिए जाते थे। मामले में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.