Hardoi News: दुर्गा मंदिर की भूमि पर कब्जे की एसडीएम से शिकायत
हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: टड़ियावां। तहसील सदर की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर में मां दुर्गा मंदिर की भूमि को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आबादी की जमीन पर कथित कब्जे के प्रयास की शिकायत की है। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के साथ ही संबंधित राजस्व कर्मचारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीण विमलेश, अंकित, शेरू, पुत्तन लाल, देशदीपक, अवधेश, प्रमोद, सुनील, अनिकेत, हरिश्चंद्र, हैप्पी पाल और विपिन समेत दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया कि हल्का लेखपाल सहित राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारी पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति को मंदिर की भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उक्त युवक ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के साथ बीएलओ से मिलीभगत कर गांव में अपना कथित फर्जी वोट बनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.