Hardoi News: दुर्गा जागरण में रात भर भजनों पर थिरके श्रद्धालु
हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: टड़ियावां। क्षेत्र के ग्राम गौराडांडा में शुक्रवार की देर शाम आदि शक्ति जागरण पार्टी के तत्वावधान में दशम मां दुर्गा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। धार्मिक भजनों और माता रानी के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां भगवती के चरणों में शीश नवाया और देर रात तक भक्ति गीतों पर झूमते रहे। शुभारंभ कानपुर के आचार्य पंडित नंदकिशोर अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कराया। इसके बाद भजन गायकों ने माता रानी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। कानपुर की गायिका नेहा किंकर ने 'तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है' सहित माता रानी के कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Unnao News: गार्गी देवी मंदिर में जागरण, रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.