हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर रविवार को मां दुर्गा की आराधना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और घरों में हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई घरों में कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। शहर के रामदत्त मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर, बड़ा चौराहा स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर, छोटा चौराहा स्थित बाबा तुरंतनाथ मंदिर और नुमाइश चौराहा स्थित भोले शंकर मंदिर समेत जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर सुबह से भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी, नारियल, फल, फूल और मिष्ठान अर्पित किए। मंदिरों में मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर भजन-...