हरदोई, सितम्बर 18 -- Hardoi News: बेहटा गोकुल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के टोलवा गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर उसकी 18 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता के मुताबिक, 16 सितंबर की शाम करीब छह बजे उसकी बेटी घरेलू सामान लेने दुकान जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद गांव निवासी शनीले पुत्र राधे सक्सेना ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और अभद्र हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चला गया। घर पहुंचकर युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने थाना बेहटा गोकुल पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह ने बताया कि तहरीर के ...