हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। त्योहार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दीवाली की खरीदारी कर घर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। गनीमत रही कि महिला की गोद में मौजूद उनकी डेढ़ साल की पोती हादसे में बाल-बाल बच गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मल्लपुर गांव की रहने वाली संतोष कुमारी शुक्रवार शाम को अपनी बहू वर्षा, बेटे अंकुल और डेढ़ साल की पोती नित्या के साथ बेनीगंज बाजार में दीवाली का सामान खरीदने गई थीं। बाजार से सामान खरीदने के बाद वे सभी गांव की अन्य महिलाओं के साथ पैदल ही घर लौट रही थीं। बाजार से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंचने पर थकान होने के कारण संतोष कुमारी गांव के एक युवक की बाइक पर बैठ गईं। महिला ने अपनी पोती नित्या को भी गोद में ले लिया। रास्ते में अचानक बच्ची रोने लगी, जिसे संभालने और चुप कराने के प्रयास म...