Hardoi News: दीवार फांदकर महिला के कमरे में घुसा पड़ोसी, मुकदमा
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: पचदेवरा। अनुआ मजरा नई बस्ती में महिला के कमरे में घुसकर मुंह दबाने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी नीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनी पत्नी विजय तिवारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर की सुबह करीब दस बजे वह कमरे में लेटी थीं। पति ई-रिक्शा लेकर बाहर गए थे। तभी नीरज सिंह पुत्र डीलचंद्र सिंह दीवार फांदकर कमरे में घुस आया। महिला के शोर मचाने पर उसने उनका मुंह दबा दिया। आहट होने पर प्रदीप मुख्य गेट खोलकर देखने पहुंचे तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.