हरदोई, सितम्बर 26 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवेगंज स्थित लोहा मंडी में शुक्रवार को भूमि पूजन के दौरान अचानक पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दुकान मालिक, मिस्त्री और पुजारी समेत चार लोग दब गए। चारों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोहा मंडी में एक दुकान पर भूमि पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी अचानक पड़ोसी की दीवार भरभरा गई। देखते ही देखते वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जुट गए। लोगों ने बिना देर किए हाथों से मलबा हटाना शुरू किया और चारों को बाहर निकाला। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से दीवार कमजोर हो गई थी। इससे उसके अचानक गिरने की बात सामने आ रही है। हादसे में एक लेबर को भी हल्की चोट लगी, लेकिन वह मौके स...