हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: हरदोई। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में दिव्यांगों के लिए छह दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने किया। दिव्यांगों को अगरबत्ती और धूपबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद संस्थान उनके स्वरोजगार स्थापना में सहायता भी करेगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के जलपान तथा भोजन की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...