Hardoi News: दिलाई स्वच्छता और गांधी के आदर्शों पर चलने की शपथ
हरदोई, अक्टूबर 3 -- Hardoi News: हरदोई। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में 'वैष्णव जन तो तेने कहिए' की संगीतमय प्रस्तुति और 'रघुपति राघव राजा राम' का गायन किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले स्वच्छाग्रही राजकुमार, अजमेरी, राहुल, मनी देवी और संजय को प्रशस्ति-पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सीडीओ ने पुलिस लाइन के पास गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाल सुधार गृह पहुंचकर निरुद्ध बाल बंदियों को फल व मिष्ठान वितरित कर गांधी जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक अशोक कुमार, डीडीओ कमलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: गांधी जयंती पर दिलाया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश यह भी पढ़ें- Hardoi News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.