Hardoi News: दहेज हत्या के आरोपित पति की जमानत अर्जी खारिज
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीता कौशिक ने दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपित पति की जमानत अर्जी खारिज कर दी। शाहाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम पेड़हता निवासी सपना की 28 सितंबर 2026 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के भाई आलोक श्रीवास्तव की तहरीर पर पति धीरज समेत अन्य ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सपना को प्रताड़ित किया जाता था। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। घटना के दिन सपना घर में फंदे पर लटकी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी से दम घुटना बताया गया। बचाव पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया, जबकि अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.