Hardoi News: दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: सुरसा। ऐचामऊ गांव निवासी विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता शीलू पुत्री राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 जून 2019 को जावेन्द्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति जावेन्द्र, ससुर सुरेश, सास ऊषा और ननद शिवांशी कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 17 जुलाई को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- भांजे ने की छेड़छाड, पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.