Hardoi News: दहेज में एक लाख और फ्रिज-कूलर की मांग, पति समेत छह पर मुकदमा
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: पचदेवरा। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और पेट्रोल डालकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पचदेवरा पुलिस ने पति समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम आमतारा निवासी सीमा ने बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2022 को अजीत से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने करीब चार लाख नकद, बाइक और अन्य सामान दिया था। आरोप है ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं हुए और एक लाख नकद, फ्रिज व कूलर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।सीमा के अनुसार, उसने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। पिता के समझाने के बाद भी ससुरालीजनों का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि चार अक्तूबर को उसे बिना जेवर और कपड़ों के मायके भेज दिया गया। उसका तीन साल का बेटा है। ससुरालीजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.