Hardoi News: दशहरा कार्यक्रम की सफलता का आह्वान
हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। क्षत्रिय संगठन के विस्तार और दशहरा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को आशीर्वाद गेस्ट हाउस में क्षेत्रीय बैठक हुई। मुख्य अतिथि महासभा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह व आयोजक संजीव कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। राजपाल सिंह ने कहा कि दशहरा कार्यक्रम को भव्य बनाने में समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। युवाओं को संस्कारवान और धैर्यवान बनाने पर भी जोर दिया गया। संचालन कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। इस दौरान यदुवीर सिंह, संजय सिंह, दीपू सिंह, योगेंद्र सिंह, शिवप्रकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाराजा तेजसिंह शोभायात्रा के संयोजक चुने गए सौरभ यह भी पढ़ें- झारखंड क्षत्रिय महासंघ राहे कमिटी गठित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.