Hardoi News: दवा लेने निकले फैक्ट्री कर्मी का शव खंती में मिला, हादसे की आशंका
हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: हरदोई। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के नेवादा पिपरी गांव निवासी एक युवक का शव बुधवार सुबह कोतवाली देहात क्षेत्र के अटवा-असिगांव गांव के पास सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सड़क हादसे की आशंका जताई है। नेवादा पिपरी निवासी फूल सिंह दिल्ली की एक पीवीसी फैक्ट्री में काम करता था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में तबीयत खराब होने पर वह एक अगस्त को गांव लौट आया था और इलाज करा रहा था। मंगलवार दोपहर वह दवा लेने हरदोई शहर गया था पर देर रात तक घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह अटवा-असिगांव गांव के पास सड़क किनारे खंती में उसका शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.