हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरदोई। बढ़नवां गांव निवासी युवक धीरेन्द्र बहादुर सिंह परिजनों के साथ सोमवार को दौरे की आयुर्वेदिक दवा लेने गया था। दवाई खाने के बाद मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन मृतक का शव गांव ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक धीरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ धीरू 29 वर्ष को बचपन से दौरा पड़ने की समस्या थी। परिवार के लोग इलाज करा रहे थे। उसके छः भाई थे। कई वर्ष पहले एक भाई की मौत हो चुकी है। पांच भाइयों में एक की शादी हो चुकी है। पिता उदय प्रताप सिंह समेत अन्य भाइयों के साथ खेती किसानी में सहयोग करता था। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना के विषय में जानकारी है परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...