हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: टड़ियावां। सिकंदरपुर गांव के मजरा गद्दीपुरवा के जोगिन्द्र यादव की पत्नी बिट्टू ने पुलिस को प्रार्थना दिया है। आरोप लगाया कि गांव के हरिगोविंद, छोटू, विपिन और कुलदीप ने उसके घर के सामने नाली से निकाले गए कूड़े पर अपने घरों का कूड़ा डालना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने विरोध जताया तो लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी, बीच बचाव में उसके पति जोगेन्द्र और उसकी पुत्री रुचि को भी पीट दिया। इंस्पेक्टर इख्तियार हुसैन ने बताया कि चारों आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...