Hardoi News: दंत परीक्षण और संक्रामक रोग जागरूकता लगाया शिविर
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई। इनर व्हील क्लब की ओर से क्लब के गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम भज्जापुरवा शिवबक्शपुरवा में बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर दंत परीक्षण एवं संक्रामक रोग जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. आकाश दीक्षित ने बच्चों के दांतों की जांच की। उन्होंने दांतों की उचित देखभाल, नियमित ब्रश करने और स्वच्छता बनाए रखने के तरीके बताए। बच्चों को टूथब्रश, टूथपेस्ट और खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। क्लब अध्यक्ष सोनिया मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य अनुराधा मिश्रा, सीजीआर सुप्रिया सेठ, जेडपीसी एवं एडिटर राखी द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सोहिनी दीक्षित, पूजा जैन और अनीता मिश्रा मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिवेदी, सौरभ सिंह और विद्यालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.