Hardoi News: दंगल में अयोध्या के बाबा ने पंजाब के पहलवान को दी पटखनी
हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: संडीला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुरारनगर में छठी मैया जागरण समिति के तत्वावधान में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने किया। दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य मुकाबले में अयोध्या के बाबा लाडी ने पंजाब के जगावर सिंह को हराकर जीत हासिल की। दंगल में पहला मुकाबला फत्तेपुर के संजय पहलवान और महोबा के अविनाश सिंह के बीच हुआ। इसमें संजय विजयी रहे। दूसरे मुकाबले में पन्ना के पुष्पेंद्र सिंह ने चित्रकूट के अशोक पहलवान को हराया। तीसरे मुकाबले में राजस्थान के शैतान सिंह ने अयोध्या के ओमदास को शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में अयोध्या के बाबा लक्ष्मण दास ने शैतान सिंह को हराया। पांचवें मुकाबले में फत्तेपुर के श्रीराम पहलवान विजयी रहे। छठे मुकाबले में रामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.