हरदोई, अक्टूबर 21 -- Hardoi News: पिहानी। अशोक धम्म विजयादशमी के अवसर पर शाहाबाद तिराहा स्थित त्रिरत्न बुद्ध विहार में बुद्ध अम्बेडकर स्मारक समिति के तत्वावधान में लगे मेले में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, ब्लॉक प्रमुख कुशी बाजपेई, समिति अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक, तथागत बुद्ध तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत आम सभा से हुई। लोगों की उमड़ी भीड़ ने मेले का आनंद लिया। बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती आदि लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अशोक विजयदशमी पर बुद्ध के विचारों को अपनाने का आह्वान यह भी पढ़ें- Bijnor News: अशोक...