Hardoi News: त्यौरी तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव
हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय ग्राम त्यौरी के तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को ग्राम बनियन खेड़ा से मतुआ मार्ग के निकट त्यौरी तालाब में एक अज्ञात शव पानी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर त्यौरी मतुआ समेत बनियन खेड़ा गांवों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक कौन है, मौत कैसे हुई आदि कई सवालों को लेकर अटकलों का दौर जारी रहा। इस सबंध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के रहस्य से पर्दा उठेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.