Hardoi News: त्योहारों पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कांवड़ यात्रा, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी की तैयारी बैठक हुई। कहा कि कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा तथा बेरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करें। उन्होंने बिजली विभाग को आपूर्ति सुनिश्चित करने, नगर निकायों को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस एवं चिकित्सा टीमों को सतर्क रखने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.