Hardoi News: त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: संडीला। शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, महाष्टमी, दशहरा, धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम नारायणी भाटिया ने की। बैठक में सीओ संडीला श्लोक गौतम समेत पुलिस, बिजली, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, नगर निकाय, खाद्य एवं पूर्ति और विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर चर्चा की। विद्युत व यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और बाजारों में भीड़ नियंत्रण की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का समय से सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Garhwa Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.