हरदोई, सितम्बर 23 -- Hardoi News: पिहानी। करीब 10 दिन पहले एक युवक का पालतू तोता कहीं चला गया। तोता गायब होने से युवक परेशान हो गया और उसे खोजने लगा, कोई पता नहीं चलने पर 10 हजार का इनाम रख। बुधवार को एक परिचित के माध्यम से उसे तोता मिल गया। मोहल्ला मिश्राना निवासी नितिन मिश्रा के यहां करीब दो साल पहले एक तोता कहीं से आ गया था। नितिन और उनके परिवार से अपनापन मिलने पर तोता वहीं पल गया। धीरे-धीरे उनके परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य बन गया। घर में वह खुले में ही रहता था। 14 सितंबर को नितिन के पिता उसे लेकर क्लीनिक चले गए, जहां से वह कहीं उड़ गया। नितिन ने काफी खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल रहा था। तोता न मिलने से नितिन परेशान हो गए। उन्होंने तोता को सही सलामत लाकर देने वाले को 10 हजार इनाम देने की घोषणा की। बुधवार को मोहल्ला छिपिटोला निवासी एक ...