Hardoi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मामा-भांजे घायल, मुकदमा
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मामा-भांजे घायल हो गए। घटना में दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिरोजपुर बेहटी निवासी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि 30 जून को वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर भांजा विवेक निवासी कुदौली सादिकपुर थाना सांडी भी सवार था। सल्लाहपुर के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि विवेक को गंभीर चोटें आईं। उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.