Hardoi News: तेज रफ्तार कार ने तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत-दो घायल
हरदोई, सितम्बर 9 -- Hardoi News: टड़ियावां। हरिहरपुर-दधनामाऊ मार्ग पर बर्रा चौराहे के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बर्रा गांव निवासी 19 वर्षीय अरुण गौतम, 18 वर्षीय परिमांचल और 18 वर्षीय कुलदीप गौतम बुधवार शाम करीब चार बजे बर्रा चौराहे के पास खड़े थे। दधनामाऊ की ओर से आ रही कार ने तीनों को टक्कर मार दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से तीनों को आनन-फानन सीएचसी टड़ियावां पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अरुण गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, परिमांचल और कुलदीप की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक इख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.