Hardoi News: तेज रफ्तार कार ने अंडे के ठेले में मारी टक्कर, हजारों का नुकसान
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला गोवर्धनपुर निवासी विमलेश कुमार छोटे चौराहे के पास गोवर्धनपुर जाने वाले मोड़ के किनारे ठेले पर अंडे बेचते हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे वह रोज की तरह ठेला लगाए थे। तभी बांगरमऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उनके लकड़ी के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला अंडों समेत दूर जा गिरा और सारे अंडे टूट गए। गनीमत रही कि हादसे में ठेला संचालक विमलेश कुमार बाल-बाल बच गए। हादसे में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से कार लेकर भाग निकले। बाद में श्रीराम कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क किनारे कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची मल्लावां पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.