हरदोई, सितम्बर 17 -- Hardoi News: शाहाबाद। इलाके में अचानक हुई घनघोर बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के हर हिस्से में दहशत भरा माहौल देखा गया। जगह-जगह पेड़ों के सड़क पर गिर जाने से कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार की सुबह 10 बजे के बाद पश्चिमी छोर से उठी काली घटाओं ने जोरदार बारिश की। गरज चमक के साथ हुई बारिश और तेज आंधी के चलते सड़कों से गुजरने वाले लोग इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाते नजर आए। आंझी रेलवे स्टेशन से पिहानी की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर के मुख्य चौराहे से चंद कदम दूर पीपल का एक पुराना पेड़ जड़ से उखड़ कर रोड पर गिर गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: आंधी-बारिश में पांच पेड़ सड़क पर गिरे, दो घंटे बाधित रहा आवागमन इसी क्रम में दूसरा एक विशाल पेड़ भी इसी मार्ग पर मोहल्ला गढ़ी कला ...