Hardoi News: तेजीपुर पहुंचकर टीम ने की जांच पड़ताल
हरदोई, जुलाई 10 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम तेजीपुर में डीएम द्वारा गठित टीम ने पहुंच कर विकास कार्यों के नाम पर निकाले गए धन की जांच की। ग्रामीणों के बयान लिए। पौधरोपण का हवाला देकर आधा घंटे में ही जांच टीम चली गई। ग्राम तेजीपुर निवासी पुत्तन मिश्रा ने डीएम से 18 बिंदुओं पर शिकायत की थी। आरोप था कि गांव में बिना विकास कराए सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है। शिकायत के आधार पर डीसी मनरेगा संतोष कुमार एवं सहायक अभियंता महफुजुर्रहमान को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। शुक्रवार को डीसी मनरेगा, सहायक अभियंता के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। टीम ने शिकायत से संबंधित सभी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायत करता पुत्तन मिश्रा ने बताया कि सड़के, नाली अधूरी बनाकर रुपए निकल लिए गए है। जबकि पूरा पैसा पंचायत भवन पर लिखा हुआ है। जांच के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.