हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। भूमाफिया से कब्जामुक्त होने के करीब तीन साल बाद भी कस्बे की ठंडी तलिया अपने पुराने स्वरूप में नहीं लौट सकी है। नगरपालिका की सुस्ती के चलते शासन से सौंदर्यीकरण के लिए मिली 20 लाख रुपये की पहली किस्त और अप्रैल में खुदाई का टेंडर होने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका है। इससे बारिश के दौरान आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। करीब पांच साल पहले अभिलेखों में हेरफेर कर भूमाफिया ने ठंडी तलिया की आवासीय प्लाटिंग के लिए नींव भराई थी। नौशहरा निवासी विनय कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर तालाब को बचाने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमाफिया के लोगों के नाम खारिज किए गए। हाईकोर्ट ने तालाब को नगरपालिका की संपत्ति बताते हुए इसके विकास के निर्देश दिए थे। पालि...