Hardoi News: तीन साल बाद भी अधूरे पड़े तीन आंगनबाड़ी केंद्र
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। साण्डी विकासखंड में तीन साल से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। कहीं बाढ़ के बाद से काम ठप है तो कहीं भराव और फर्श का निर्माण अधूरा पड़ा है। बीडीओ अस्मिता सेन ने छोटी-मोटी कमियों के चलते काम अधूरा होने की बात कही है। उन्होंने जेई और ठेकेदार को जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड की ग्रामसभा अखवेलपुर, तिलमईखेड़ा, सेमरिया, बानामऊ के नुर्रा और चौसार के चमारनपुरवा में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण प्रस्तावित किया गया था। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर 11.84 लाख रुपये खर्च होने थे। इसमें दो लाख रुपये ग्राम निधि, दो लाख रुपये बाल विकास विभाग और 7.84 ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.